Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दो घंटे में 25.6 मिमी बरसे बादल आज भी भारी बारिश की संभावना

बीते करीब पखवाड़े भर से पड़ रही गर्मी के बाद शुक्रवार की दोपहर अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बताया जाता है कि एक साथ पांच सिस्टम बन गए हैं, जिनमें दो चक्रवात, एक द्रोणिका, एक विंडशियर जोन और एक मानसून द्रोणिका शामिल हैं। दोनों चक्रवातों के साथ ही द्रोणिका का सबसे ज्यादा असर बस्तर संभाग तक पहुंच रहा है। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से जहां गर्मी कम हुई, लेकिन उमस बढ़ जाने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर बीते करीब 2 घंटे तक बादल बरसे और 25.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इधर अधिकतम तापमान में सामान्य से 1 डिग्री की बढ़त के साथ 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की बढ़त के साथ 23.3 डिग्री दर्ज किया गया।
एक साथ बने पांच सिस्टम, जिनमें दो चक्रवात और एक द्रोणिका, बस्तर तक पहुंच रहा असर, आज भारी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश और दक्षिणवर्ती ओडिशा पर ऊपरी हवा में 1.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रीय चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा तेलंगाना से विदर्भ के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई पर दूसरा चक्रीय चक्रवात बन गया है। पूर्व पश्चिम विंडशियर जोन 16 डिग्री उत्तर में 3.5 से 5.8 किमी ऊंचाई पर और बिहार से दक्षिण अंदरूनी ओडिशा तक 1.5 किमी की ऊंचाई पर द्रोणिका बनी हुई है। बरेली, फैजाबाद पटना, भागलपुर, मालदा से पूर्व उत्तर पूर्व की तरफ असम और नागालैंड तक मानसून द्रोणिका बनी हुई है। इन सिस्टम्स का असर बस्तर पर पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार को बस्तर संभाग और इससे लगे जिलों में भारी बारिश की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cloudy rain expected in two hours in 25.6 mm even today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32FzL9I
via IFTTT

No comments