10वीं-12वीं के असाइनमेंट से ही मूल्यांकन, स्कूल में कर रहे जमा
कोरोना संक्रमण के कारण इस शिक्षा सत्र में स्कूलों में पढ़ाई न होकर ऑनलाइन क्लास ली जा रही है। इसमें छात्रों की पढ़ाई का मूल्यांकन करने व परीक्षा की तैयारी को लेकर अब जनवरी माह तक हर माह असाइनमेंट पेपर होगा। इसमें छात्रों के मोबाइल में ही प्रश्न आएगा, जिसे लिखकर निश्चित अवधि में जमा करना होगा। छात्रों ने कहा कि यह अच्छी प्रकिया है। इससे परीक्षा की तैयारी होगी। छात्रों का कहना अब सोशल डिस्टेसिंग कर कक्षाएं भी लगानी शुरू करनी चाहिए।
10 वीं, 12 वीं के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का मूल्यांकन करने व परीक्षा की तैयारी को लेकर हर माह असाइनमेंट पेपर देना होगा। इसमें स्कूल के वॉट्सएप ग्रुप में 20 नंबर के 5 प्रश्न भेजे जाएंगे। इसमें 2 यूनिट का प्रश्न पूछा जाएगा, जिसे भरकर सोशल डिस्टेंसिंग का नियम का पालन कर अपने स्कूल में जमा करना होगा। पहले चरण का असाईमेंट को 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक जमा करना है। इस पेपर की जांच कर छात्रों के मिले नंबर की जानकारी 15 अक्टूबर तक इसे माध्यमिक शिक्षा मंडल को जांच करने के लिए भेजा जाना है। यह जनवरी माह तक हर माह इस तरह से असाईमेंट से लिए जाएंगे।
स्कूल में पढ़ने से आसानी से समझ आता है
शहर के लट्टीपारा कन्या शाला में 10 वीं की छात्राओं को असाईमेंट पेपर जमा करने के लिए 6 अक्टूबर को बुलाया गया। 12 वीं कक्षा के छात्राओं को 7 अक्टूबर को असाईमेंट पेपर जमा करने के लिए बुलाया गया। असाईमेंट जमा करने के लिए पहुंची छात्रा रेणुका साहू, सृष्टि पांडे ने कहा हर माह मूल्यांकन होना चाहिए, इससे उनकी परीक्षा की तैयारी हो जाएगी। स्कूल में शिक्षकों के सामने रहकर पढ़ाई करने से जल्दी समझ में आता है।
इससे मूल्यांकन हो जाएगा
आतुरगांव के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य संजीत श्रीवास्तव ने कहा असाइनमेंट के माध्यम से अब हर माह 10 वीं, 12 वीं के बच्चों का मूल्यांकन लिया जाएगा। इससे छात्र किस तरह से पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में छात्रों के साथ शिक्षकों का हाथ सेनेटाइज करने के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। कोविड नियम का पालन किया जा रहा है। लट्टीपारा कन्या शाला की प्राचार्य सविता पोया ने कहा यह नई प्रक्रिया की शुरूवात माध्यमिक शिक्षा मंडल से की गई है, जो काफी अच्छी पहल है।
हर माह मूल्यांकन होना जरूरी : आतुरगांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राएं मास्क लगाकर पहुंचे और स्कूल के छात्र-छात्राओं का हाथ सेनेटाइज करने के बाद ही प्रवेश करने दिया गया। 12 वीं कक्षा के कामर्स संकाय के छात्र जलज ठाकुर, रिकेश पोटाई ने कहा हर माह परीक्षा लिया जाना अच्छा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SxSVIF
via IFTTT
No comments