1996 के बाद भानुप्रतापपुर में लोगों को अब जाकर बांटे गए आबादी पट्टे
नगर में 32 लोगों को नजूल भूमि का जो प्रीमियम की राशि जमा किया है उन्हें मंगलवार को पट्टा वितरण किया गया। नगर में पट्टा वितरण 1966 के बाद अब हुआ है। भानुप्रतापपुर में 90 प्रतिशत आबादी जमीन बेजा कब्जा हैं उन्हें पटटा बनाने का मौका सरकार ने दी है। पहले चरण में 32 लोगों को पट्टा दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने कहा नगर के लोग सरकार के योजना के तहत पटटा बनवाएं और खुद भूस्वामी बने। पट्टा लेने वालों में चिंताराम जैन, अब्दुल रहीम खान, मंगनाराम चौधरी ने कहा अब हमें सुखद अनुभव हो रहा है, हमेशा शंका बना रहता था कब उनका मकान तोड़ दिया जाएगा।
तहसीलदार आंनद नेताम ने कहा लंबे समय बाद यहां पट्टा का वितरण हुआ है। लोगों को जो नजूल में मकान बनाकर रह रहे थे, उनको भूमि स्वामी का हक मिला है। यह शासन की योजना अंतर्गत मिल रहा है। इसके माध्यम से मकान से लोन ले सकते हैं, अगर प्रशासन को जरूरत पड़ी तो इस भूमि के बदले बाजार मूल्य से 4 गुना राशि दी जाएगी साथ ही जो मकान बना है उसकी लागत के आधार पर भी उसका भुगतान होगा। सेटलमेंट के लिए 5 लाख अलग से दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30EMKqB
via IFTTT
No comments