Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

चलती स्कूटी में लगी आग, महिला बची

रानवाही के पास सड़क में चल रही स्कूटी में अचानक आग लग गई। महिला को इसकी तब हुई जब उसकी गरमाहट उसके पैरों में लगी। महिला स्कूटी रोकी तो स्कूटी के कुछ हिस्से में आग लग चुकी थी। महिला तत्काल उसे छोड़ दूर हो गई। देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह जल कर खाक हो गई। हालांकि आग कैसी लगी यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
प्रदान संस्था में महिला शक्ति संगठन के लिए काम कर रही पवारा कुंजाम मंगलवार को कोरर के डोंगरगांव में महिला समूह की बैठक लेने पहुंची थी। यहां से बैठक के बाद वह अपनी प्लेजर स्कूटी से हाटकर्रा की ओर जा रही थी। इसी बीच रानवाही के पुलिया के पास अचानक स्कूटी काफी गर्म हो गई। और महिला के पैर के पास काफी गर्माहट होने से
उसने स्कूटी को रोका। अचानक आग निकलता देख महिला उसे वहीं छोड़ दूर हट गई। आसपास आग बुझाने कोई साधन नहीं होने व मदद नहीं मिलने से आग स्कूटी में तेजी से बढ़ गई और कुछ ही मिनट में वह जलकर खाक हो गई। स्कूटी के पेट्रोल टंकी में विस्फोट नहीं होने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। महिला ने आग लगने की सूचना कोरर थाना में दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire in moving scooty, woman survived


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d7hmGd
via IFTTT

No comments