बारिश से तार के साथ कुकर बम आ गया बाहर
पिछले दो दिनों से जिले में हो रही बारिश ने भले ही किसानों को परेशान कर दिया है लेकिन इसने फोर्स को बड़े नुकसान से बचा लिया। नक्सलियों ने फोर्स के आने जाने वाले रास्ते में उसे नुकसान पहुंचाने बम लगा रखा था। लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से बम से जुड़ा तार बाहर आ गया।
गश्त करते जब फोर्स मौके पर पहुंची तो वहां तार दिखाई दिया और खोजबीन करने पर जमीन में दबा कुकर बम निकल आया, जिसे मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।
कोड़ेकुर्से थाना के गांव करकापाल स्थित बीएसएफ की 82वीं बटालियन सोमवार 5 अक्टूबर को गश्त करने नेलचांग व पाल्हर की ओर निकली थी। टीम को सूचना थी कि पाल्हर के निकट नक्सली संदिग्ध गतिविधि कर रहे थे। सूचना पर निकली टीम जब नेलचांग व पाल्हर के बीच पहुंची तो रास्ते में नीला व सफेद रंग का बिजली का तार दिखाई दिया। इसके ऊपर लगी कुछ मिट्टी बारिश के पानी से बह कर हट गई थी। बीएसएफ के साथ चल रही उनकी बीडीएस टीम तत्काल डीएसएमडी मशीन से आसपास के इलाके को सर्च करना शुरू किया गया, जिससे पता चला तार निकट ही जमीन में दबाए बम से जुड़ा हुआ है। जब जगह को खोदा गया तो वहां एक कुकर बम निकला जिसका वजन करीब 3 किलो था। बम को इसी स्थिति में कैंप या थाना तक नहीं ला पाने के कारण उसे पुलिस को सूचना देकर मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36AANWV
via IFTTT
No comments