मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख ठगे
चारामा थानांतर्गत ग्राम लखनपुरी के युवक के साथ मंत्रालय में क्लर्क पद में नौकरी लगाने को लेकर दो लोगों ने पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी की। जब युवक की नौकरी नहीं लगी और पैसा वापस नहीं किए जाने पर युवक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। युवक ने कहा नौकरी की उम्मीद में खेत बेचकर 5 लाख रुपए दिए थे अब पैसा डूबने से चिंता बढ़ गई है। इन दोनों लोगों में एक पहले ही अन्य मामले में जेल में बंद है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लखनपुरी के थानेश्वर कोर्राम (30)पिता आत्माराम के साथ तारसगांव के त्रिवेंद्र कुंजाम व जितेंद्र पोया ने मंत्रालय में क्लर्क की नौकरी लगाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने 5 लाख रुपए देने की बात कही। इस पर थानेश्वर ने अपने घर में पांच लाख रुपए देने के लिए 70 डिसमिल खेत को 5 लाख 20 हजार रुपए में बेच दिया। इसमें 5 लाख रुपए त्रिवेंद्र व जितेंद्र पोया को दिया। युवक थानेश्वर के साथ जितेंद्र कुंजाम का काफी समय से जान पहचान है।
काफी समय के बाद भी युवक की मंत्रालय में नौकरी नहीं लगी और न ही उसके पैसे वापस किए गए। काफी समय तक पैसे मांगने के बाद भी जब पैसे नहीं मिला। तब 6 अक्टूबर को युवक थानेश्वर ने चारामा थाना में पहुंचकर त्रिवेंद्र व जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। चारामा पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दो माह से जेल में है त्रिवेंद्र पहले से दर्ज हैं तीन केस
वही त्रिवेंद्र कुंजाम के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। इसमें दो मामले चारामा थाना में दर्ज हैं और एक मामला कांकेर थाना में दर्ज है। मारपीट का मामला भी दर्ज हैं। इसको लेकर युवक त्रिवेंद्र कुंजाम पहले से ही जेल में बंद है और अब त्रिवेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GzZhoq
via IFTTT
No comments