Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

चौथी बार एक दिन में 100+ केस, 114 में से 9 कैदी और जिला अस्पताल की महिला डाॅक्टर भी

मंगलवार को जिले में चौथी बार एक ही दिन में 100 से अधिक पॉजिटिव मरीज पाए गए। मंगलवार को मिले 114 मरीज में सबसे अधिक 35 मरीज पखांजूर तहसील में पाए गए हैं। जिला जेल में 9 विचाराधीन कैदी के अलावा जिला अस्पताल में पदस्थ महिला विशेषज्ञ डाॅक्टर भी पॉजिटिव पाई गई हैं। शहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से चिंता बढ़ती जा रही है। मंगलवार को शहर में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जेल में 9 मिले पॉजिटिव विचाराधीन कैदियों को अलग से बैरक में रख उनका इलाज किया जा रहा है। इन कैदियों में कोरोना के काई लक्षण नहीं है। जेल में 2 अक्टूबर को सबसे पहले एक कैदी के पॉजिटिव मिलने के बाद संदिग्ध सभी 26 कैदियों को सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से पॉजिटिव पाए गए कैदियों को अलग बैरक में रखा गया है। जबकि शेष बचे अन्य कैदी जिनके सेंपल लिए गए थे उन्हें भी अलग बैरक में रख क्वारेंटाइन किया गया है।
अबतक एक पॉजिटिव कैदी को ही कोविड अस्पताल में भेजा गया है। जेल में लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव कैदियों को लेकर अब उन्हें अस्पताल भेजने पर सुरक्षा को लेकर भी विचार किए जाने लगा है। यदि कैदी लक्षण वाले मिलते हैं तो उन्हें कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भेजना होगा। ऐसे कैदियों की संख्या यदि बढ़ गई तो अस्पताल के अंदर उन्हें सुरक्षा देना व उनकी चौकीदारी करना काफी मुश्किल होगा।
इसके अलावा जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डाॅक्टर पॉजिटिव पाई गई है। आशंका है अस्पताल में किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से डाक्टर भी पॉजिटिव हो गई। इधर बरदेभाठा में एक पत्रकार भी पॉजिटिव पाए गए। बिना लक्षण का संक्रमण होने के कारण वो होम आइसोलेशन में हैं।

कांकेर, भानुप्रतापपुर व दमकसा थाना में 5 केस
जिले के थाना में भी पॉजिटिव जवानों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिले के तीन थानों में कुल 5 जवान पॉजिटिव पाए गए। कांकेर थाना में दो आरक्षक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद थाना के बंद कर बाहर लगे कैंप में आवेदन लिया जा रहा है। भानुप्रतापपुर में 2 तथा दमकसा 1 जवान पॉजिटिव पाया गया है।

शिक्षक का परिवार व पड़ोसी भी पॉजिटिव
शिवनगर में 5 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। इनमें मुरडोंगरी में पदस्थ एक शिक्षक को परिवार के 4 सदस्यों समेत पॉजिटिव पाया गया है। शिवनगर में ही शिक्षक की पड़ोस में रहने वाली एक महिला को भी पॉजिटिव पाया गया है। अलबेलापारा में एक परिवार में दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया है।

मंगलवार को जिले में मिले पॉजिटिव मरीज

  • कांकेर शहर 20- (जेल 9, शिव नगर 5, रामनगर 1, थाना 2, अलबेला पारा 3)
  • कांकेर ग्रामीण 5- (सिंगारभाट 1, देवरी 2, तारसगांव 1, गोविंदपुर 1)
  • भानुप्रतापपुर शहर 7- (भानुप्रतापपुर 4, थाना 2, मालापारा 1)
  • भानुप्रतापपुर ग्रामीण 2- (कोरर 1, संबलपुर 1)
  • अंतागढ़ शहर 5-(उपरपारा 1, अंतागढ़ 3, बजरंग वार्ड 1, )
  • अंतागढ़ ग्रामीण 6- (नवागढ़ 2, गावड़े 1, कोतकुड़ 1, कोलर 2)
  • चारामा शहर 1- (चारामा 1)
  • चारामा ग्रामीण 10- (लखनपुरी 2, रतेसरा1, सिरसिदा1, गांडागौरी 1, बडग़ुम1, जैसाकर्रा1, बड़ेगौरी 1, परसोदा 1, शहवाड़ा 1)
  • नहरपुर ग्रामीण 9- (बासनवाही 8, मुसुरपुट्टा 1)
  • पखांजूर शहर 2- (पखांजूर 2)
  • पखांजूर ग्रामीण 33- चारगांव 7, कापसी 1, पीवी 80 में 1, पीवी 13 में 1, गोंडाहूर 1, परतापुर 1, पीवी 46 में 1, पीवी 82 में 1, पीवी 116 में 3, कोयलीबेड़ा 3, पीवी 55में 1, कुरेनार 1, सिकसोड़ 4, सुलंगी 4, जिरमतरई 3)
  • दुर्गूकोंदल शहर 1- (दुर्गूकोंदल 1)
  • दुर्गूकोंदल ग्रामीण 13- आमाकड़ा 4, कर्रामाड़ मंगुरपारा 7, बरहेली झर्रीपारा 1, दमकसा थाना 1)

मंगुरपारा में एक ही परिवार में 7 लोग पॉजिटिव
दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत कर्रामाड़ के आश्रित ग्राम मंगुरपारा में एक ही परिवार में 7 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा आमाकड़ा में भी दो परिवार में दो दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। मंगलवार को दुर्गूकोंदल ग्राम पंचायत में 17 लोगों की जांच की गई। इसमें एक ग्रामीण को पॉजिटिव पाया गया है। ग्राम पंचायत सरपंच पार्वती शोरी ने जांच पर सवाल उठाते स्वास्थ्य विभाग की टीम से गांव में पुन: जांच करने की मांग की है। बताया जा रहा है गांव में 7 अक्टूबर को लक्षण वाले ग्रामीणों की जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36RqwpB
via IFTTT

No comments