Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना सामुदायिक सर्वे अभियान का प्रचार करने गांवों में जाएगी गाड़ी, ग्रामीणों को जागरूक भी किया जाएगा

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। जिले में विधायक मोहन मरकाम ने कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन कोंडागांव जिले के विभिन्न ग्रामों में अभियान का प्रचार-प्रसार करते हुए कोरोना से बचने के लिए जागरूकता फैलाएगा।
इस अवसर पर विधायक मरकाम ने जनता से अपील करते कहा कि कोरोना महामारी देश में तीव्र गति से फैल रही है, ऐसे में अपने एवं अपने परिवार की रक्षा के लिए मास्क, सैनिटाइजर अथवा साबुन का उपयोग करें। भीड़ वाले स्थानों में दूरी बनाकर चलें। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने जनता से अपील की है कि सभी व्यक्ति कोरोना के प्रसार रोकने किए जा रहे सघन सामुदायिक सर्वे में अपनी सहभागिता दें एवं सर्दी-खांसी अथवा अन्य किसी प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी टेस्ट सेंटर पहुंच जांच कराएं। जांच से डरे नहीं, यह आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। जिले में निःशुल्क कोरोना एंटीजेन टेस्ट के लिए दस सेंटर बनाए गए हैं।

अब तक 1642 मरीज मिले, एक्टिव केस 374
कलेक्टर ने बताया जिले में यह अभियान 5 से 12 अक्टूबर तक चलेगा। अब तक जिले में 1642 कोरोना केस पाए गए हैं, जिनमें 1268 अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में अब केवल 374 एक्टिव मरीज बचे हैं, जबकि 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cart will go to villages to promote Corona Community Survey Campaign, villagers will also be made aware


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lqz6zD
via IFTTT

No comments