Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नर्सिंग अधीक्षक सहित 12 नए कोरोना संक्रमित,एक डॉक्टर की माता की कोरोना से माैत

जिले में बुधवार रात को जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में 12 केस नए आए हैं। जिसमें एमजी अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक नवनीत सोनी पॉजिटिव है। वे पिछले करीब 3 से 4 दिनों से बीमार थे। अब चिंता अस्पताल में इसलिए अधिक बढ़ गई है कि नर्सिंग अधीक्षक सोनी के कक्ष में ही प्रतिदिन पूरा नर्सिंग स्टाफ उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचता है।

पीएमओ डॉ. अनिल भाटी ने बताया कि डॉ. शकील की मां की कोरोना से मौत हो गई है, जो एडमिट हुई थी। मंगलवार को टेस्ट किया था और आईसीयू में भर्ती थी। बुधवार सुबह मौत हो गई। डॉ. शकील भी होम क्वारेंटिंन हो चुके हैं। इसके अलावा शेष संक्रमितों में कुशलगढ़ से 1, परतापुर से 3, बेड़वा से 1, साकरिया से 2, बागीदौरा से 1, एमजी फीमेल वार्ड की एक स्टाफ, मधुबन कॉलोनी से और नीलम नगर से 1 कोरोना पॉजिटिव है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nrVDOe
via IFTTT

No comments