Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

उप कारागृह में वर्तमान में कुल 154 बंदी हैं, बंदियों को संक्रमित बंदियों से अलग कर शिफ्ट कराया

मेड़ता उप कारागृह में मंगलवार को 5 स्टाफ कर्मियों सहित 63 बंदियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सा प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मेड़ता उप कारागृह में कुल 154 बंदी हैं, जिनमें से 63 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सब जेलर भी शामिल है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद टीम के लोग कर्मी जेल पहुंचे।

कड़ी सुरक्षा के बाद भी मेड़ता जेल में बंदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नागौर जेल भी अब सख्ती बढ़ी

कड़ी सुरक्षा एवं निर्धारित एसओपी के बावजूद मेड़ता जेल में कोरोना की दस्तक ने प्रशासन एवं जेल कार्मिकों के हाथ पैर फुला दिए हैं। नागौर जेलर हनुमान सिंह ने बताया कि दस दिन पहले जेल के सभी बंदियों की कोरोना जांच करवाई गई है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों खींवसर थाना पुलिस ने चोेरी के आरोप में कुछ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था।

इन महिलाओं में से एक महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके चलते सभी बंदियों की जांच करवा दी गई थी। इसके चलते सभी बंदियों की निगेटिव रिपोर्ट आई थी। मामले को लेकर उप कारागृह मेड़ता सिटी के प्रभारी ने महानिदेशक एवं महानिरीक्षक को भेजी तथ्यात्मक रिपोर्ट में बताया कि कारागृह में अनिरुद्ध विचाराधीन एक बंदी को उपचार के लिए 23 अक्टूबर को राजकीय अस्पताल मेड़ता सिटी पर भिजवाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HFreff
via IFTTT

No comments