Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बोर्ड परीक्षा के आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर सकेंगे, नियमित के 600, स्वयंपाठी के रु.650 शुल्क

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2021 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा के लिए केवल सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। परीक्षा शुल्क नियमित परीक्षार्थियों के लिये 600 रुपए तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए 650 रुपए निर्धारित है। बैंक में शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर और आवेदन पत्र एवं चालान नोडल केंद्र पर जमा कराने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर रहेगी।

प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 100 रुपए प्रति विषय पृथक से देय होगा एवं विशेष आवश्यकता वाले छात्र परीक्षार्थी/दिव्यांग परीक्षार्थी तथा युद्ध में वीरगति को प्राप्त अथवा अपाहिज सैनिकों के पुत्र/पुत्रियों/पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है, लेकिन इन्हें टोकन शुल्क पचास रुपए जमा कराने होंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्कूलों द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन कर के आवेदन-पत्र भरे जा सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Applications for board examination begin, till 30 November, regular 600, self-taught fee of Rs 650


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kBE0cO
via IFTTT

No comments