Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नाले के पास नकाबपोशों ने लूटे 15 हजार रुपए

टाटा कंपनी का बस ले जा रहे ड्राइवर से 3न नकाबपोश बदमाशों ने 15 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित अवधेश कुमार ने बताया कि वह 2009 से टाटा मोटर कंपनी धारवाड़ कर्नाटक में नई बस लाने व ले जाने का काम करता है। 13 अक्टूबर को धारवाड़ कर्नाटक टाटा मोटर कंपनी से गुवाहाटी असम जाने के लिए ड्राइवर अवधेश कुमार अकेले बस को लेकर निकला। 16 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे के बीच हल्दीमुंडा कसजोरा नाला के पास पहुंचा था कि सामने में रोड के बीचो बीच खड़ी एक ओमनी बैन के सामने तीन व्यक्ति सड़क पर खड़े थे। बस को देखकर उन्होंने गाड़ी काे धक्का देने को कहा। इसके बाद तीनों बदमाशों ने बस के अंदर घुस गए और मारपीट करते हुए पैसे मांगने लगे। डर से अवधेश ने जेब में रखे 6 हजार 700 रुपए दे दिया। बदमाशों ने तलाशी लेते हुए शर्ट के ऊपरी जेब से पर्स में रखे 15 हजार रुपए सहित एक मोबाइल लूट गए। तीनों ने अपना सिर व चेहरे को मास्क तथा कपड़ा से बांध रखा था। रात भर रुकने के बाद सुबह सुबह करडेगा चौकी पहुंचा दिया गया। चौकी प्रभारी जयनंदन मार्बल ने बताया कि मामले में जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37oVVzX
via IFTTT

No comments