Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

तमता के यदुबाज बने सरपंच संघ के अध्यक्ष

सरपंच संघ के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। नए अध्यक्ष के नाम पर आपसी सहमति नहीं बनने पर पद के लिए मतदान कराना पड़ गया,जिसमें तमता के सरपंच यदुबाज को सबसे अधिक मत मिले और उन्हें सरपंच संघ का नया अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया।
सरपंच संघ का चुनाव काफी महत्वपूर्ण था। चुनाव में मुडेकेला के सरपंच सुरेन्द्र तिर्की, धनमति प्रधान, यदुनंदन बाज, जयसिंह पैंकरा, बटुराबहार भी भाग्य आजमा रहे थे। यदुबाज को चुनाव मे सबसे अधिक 34 मत मिले, वही सुरेन्द्र तिर्की को 14 को धनमति प्रधान को 11 एवं जयसिंह को 9 वोट मिले,जिसके बाद यदुबाज सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हो गए।
68 वोटरों ने चुना नया सरपंच - पालीडिह के स्कूल परिसर मे आज चुनाव संपन्न कराया गया,जिसमे सचिव संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार शाह, पूर्व अध्यक्ष टिपेन्द्र यादव, भुनेश्वर यादव, रामदुलार पटेल एवं अनेक सचिव मौजुद थे। चुनाव में 69 सरपंचों ने अपने मत का प्रयोग किया था। एक मत बेकार हो जाने के कारण 68 मतों की गिनती हुई,जिसमें यदु बाज को सबसे अधिक मत मिले थे।

नई कार्यकारिणी का किया गठन
सरपंच संघ के चुनाव के बाद संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमे उपाध्यक्ष दशरथ पैकरा पीठाआमा, संगीत पैकरा शेखरपुर, काशी प्रसाद पैकरा जमरगी(बी), मुन्नी सिदार गोढ़ी कला, सचिव बंधु साय पैंकरा फरसाटोली,सह सचिव सेलेस्टिना एक्का बहनाटांगर, कोषाध्यक्ष नन्द कुमार कौशिक घरजियाबथान, राम प्रसाद बघेल चिकनी पानी, प्रवक्ता कृष्ण कुमार नाग ईला एवं दुर्गवाती पैंकरा मयूर नाचा, सलाहकार जयसिंह पैंकरा बटूराबहार, कुंवर साय नेटी करमीटिकरा, सुजाता कुजूर पीठा आमा, गायत्री पैंकरा शिवपुर एवं मीडिया प्रभारी धनमती प्रधान व सुरेंद्र तिर्की को बनाया गया है। सरंक्षक टेरेसा जोरसाय केरकेट्टा मुड़ेकेला को दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया का संचालन अनुभवी सरपंच जोरसाय केरकटटा ने किया। निर्वाचन अधिकारी के तौर पर रिटायर्ड शिक्षक अनुभान सिंग ठाकुर एव टीएस एस उपाध्यक्ष दया राम यादव मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sarpanch became the president of Tamta's Yadubaz


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dD7Vyy
via IFTTT

No comments