जशपुर में एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर रिटायर्ड कर्मी के खाते से निकाले 40 हजार
शहर में एटीएम की क्लोनिंग कर पैसे की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शातिर ठगों ने मदद करने के बहाने से एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी राफेल तिग्गा के खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने बताया कि राफेल एक्का 14 अक्टूबर को शहर के सुविधा लाज के नीचे स्थित स्टेट बैंक के एटीएम बूथ में रुपए निकालने पहुंचे थे। एटीएम मशीन में कार्ड डालकर पासवर्ड डाला लेकिन रुपए नहीं निकले, तभी पास में खड़े एक शख्स उसकी सहायता करने के लिए आगे आया। उसने एटीएम कार्ड लेकर, मशीन में लगाया और पासवर्ड पूछकर 5 सौ रुपए निकाले, जिसके बाद एटीएम कार्ड राफेल एक्का को वापस लौटा दिया। दूसरे दिन राफेल एक्का के खाते से 10-10 हजार रुपए कर, 40 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आया। मामले में अज्ञात आरोपी द्वारा पीड़ित के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करने की आशंका भी जताई जा रही है. आरोपी झिलमिली का रहने वाला है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एटीएम बूथ झारखंड के रांची में स्थित है, जहां से रुपए निकाले गए हैं। पीड़ित का एटीएम उसके पास ही है, जबकि रकम निकालने में एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HeAUwV
via IFTTT
No comments