Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सड़क पर डाल दी मिट्‌टी धूल से होने लगी परेशानी

शहर में सड़क व नाली का काम चल रहा है। सड़क किनारे को उखाड़ कर नाली और फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है। इससे वाहन चलने से सड़कों में धुल उड़ने की समस्या बढ़ गई है। लोगों में श्वसन संबंधी बीमारी के मामले भी सामने आ रहे हैं।
नगर में बाबा सतराम शाह चौक से कांकेर रोड, दल्ली रोड, अंतागढ़ रोड में नाली और फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है, जिससे खुदाई आदि करने से सड़कों में कई जगह गड्ढे हो गए हैं और मिट्टी फैल गई है। इससे कोई भी वाहन सड़क पर चलने से धूल का गुब्बार उड़ता है। इससे राहगीर परेशान हैं। कई बार निर्माण के लिए रास्ता एक ओर बंद भी कर दिया जाता है, जिससे आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आसपास रहने वालों की बड़ी परेशानी: निर्माण हो रहे क्षेत्र के आसपास रहने वालों को इससे सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। हमेशा धूल उड़ते रहने से धुल घरों व दुकानों में भर जाता है। दुकान के सामानों में भी धूल जम जाती है। नगर के चारों मार्गों पर 24 घंटे धुल उड़ता रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। शरीर के अंदर धुल के पहुंचने से लोगों को अस्थमा, श्वास, पाचन, इन्फेक्शन, स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Trouble started due to soil dust on the road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jerajg
via IFTTT

No comments