Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

साइकिल में रेकी कर 17 लाख की चोरी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कुशालपुर में 6 दिन पहले रिटायर बिजली अधिकारी के घर 17 लाख की चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर विजय शर्मा को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया है। आरोपी के घर से चोरी के जेवर और कैश बरामद कर लिया गया है। वह रात में साइकिल से रेकी करने निकला था। आलमारी का लॉक तोड़कर उसने जेवर और पैसे पार कर दिया। आरोपी साइकिल से भागकर अपने घर आ गया। इधर बड़ी चोरी की घटना के बाद पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई। पुलिस ने इलाके के कैमरे को खंगालना शुरू किया। पड़ताल के दौरान पुलिस को फुटेज मिल गया, जिससे आरोपी की पहचान हो गई। उसके बाद अम्लेश्वर में छापा मारा गया और आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अम्लेश्वर का विजय शर्मा हिस्ट्रीशीटर है। वह चोरी के कई मामले में जेल जा चुका है। वह 26 सितंबर की रात अम्लेश्वर से साइकिल में निकला था। वह कुशालपुर इलाके में रेकी कर रहा था। उसने देखा कि राजेंद्र ओझा के मकान में ताला लगा हुआ है। रिटायर बिजली अधिकारी राजेंद्र ओझा अपनी बेटी के साथ सरोना गए थे। उनका मकान सूना था। आरोपी ने तुरंत चोरी की प्लानिंग की। वह साइकिल को कुछ दूर में रखकर मकान में गया और ताला तोड़कर मकान के भीतर चला गया। उसने पहले आलमारी का लॉक तोड़ा। इसमें उसे सोने-चांदी के जेवर और एक लाख कैश मिला।

वह दूसरे कमरे में गया। वहां रखे सूटकेस और बैग को खंगाला। उसमें भी उसे जेवर मिले। वह एक कपड़े में जेवर को बांधकर निकला और अम्लेश्वर चला गया। वह मामला शांत होने का इंतजार कर रहा था। इसलिए उसने जेवर नहीं बेचा था। अपने घर पर छिपाकर रखा था। फुटेज देखकर पुलिस पहचान गई कि चोरी करने वाला विजय है। पुलिस ने उसके मकान में छापा मारकर उसे पकड़ लिया। घर की तलाशी में चोरी का जेवर मिल गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EYbimV
via IFTTT

No comments