क्वींस क्लब की जब्त एग्रीमेंट कॉपी पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड को सौंपी, पुलिस ने पार्टी में शामिल भिलाई की युवती को किया गिरफ्तार
लाॅकडाउन के दौरान क्वींस क्लब में विवादित बर्थडे पार्टी में शामिल एक और युवती को भिलाई से शनिवार को गिरफ्तार किया। हालांकि युवती को कोर्ट से जमानत मिल गई। इस बीच पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड को क्लब की जब्त एग्रीमेंट का कॉपी सौंपी हैं। बोर्ड ने पुलिस को चिट्ठी लिखकर एग्रीमेंट की कॉपी मांगी थी। पुलिस ने बताया कि क्वींस क्लब में लॉकडाउन में आयोजित बर्थ डे में भिलाई की ट्विंकल कौर भी शामिल हुई थी। वह जिसके कारण क्लब में विवाद हुआ था भिलाई की अभिजीत कौर निरंकारी के साथ पार्टी में आई थी। वह विवाद के दौरान वहीं मौजूद थी। पुलिस ने ट्विंकल से आधा घंटे पूछताछ की। पार्टी में आए लोगों के संबंध में जानकारी ली।
इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 8 आरोपियों की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों में क्लब के संचालक मंडल शामिल है। पूछताछ में कुछ और नाम सामने आए है, जिनकी जांच चल रही हैं। चर्चा है कि पार्टी में 30 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। तेलीबांधा टीआई रमाकांत साहू ने बताया कि हाउसिंग बाेर्ड ने पुलिस ने क्लब की जब्त एग्रीमेंट की कापी मांगी थी। पुलिस ने बोर्ड को एग्रीमेंट की कॉपी दे दी है। क्योंकि लीज का मामला पुलिस का नहीं है।
पुलिस जो घटना हुई, सिर्फ उसकी जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33tPKrP
via IFTTT
No comments