Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

योगी सरकार काे बर्खास्त कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग...कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ का 5 को ब्लाॅक, 6 को जिला और 7 को प्रदेशस्तर पर प्रदर्शन

उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप एवं हत्या की घटना के विरोध में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ 5 अक्टूबर से प्रदेशभर में आंदोलन करेगा। इस मामले में कांग्रेस ने योगी सरकार को बर्खास्त कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की भी मांग की है। नगरीय प्रशासन मंत्री डा.शिव डहरिया और प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के संरक्षण में हाथरस की बेटी के साथ अमानवीय और झकझोर कर देने वाली घटना हुई। यूपी सरकार की मनमानी यहीं नहीं थमीं बल्कि बच्ची की मौत के बाद आधी रात को उसका अंतिम संस्कार तक कर दिया गया। यह योगी सरकार के गुंडाराज को प्रमाणित करता है।

दोनों नेताओं ने राहुल गांधी के साथ किए गए व्यवहार की भी कड़ी निंदा की है। हाथरस की तरह ही बुलंद शहर, आजमगढ़, अलीगढ़, बलरामपुर में भी इसी तरह की वारदात हुई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यूपी में बलात्कारियों का राज्य बन गया है जहां मां, बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

इस तरह होगा प्रदर्शन : यूपी की घटना के विरोध में प्रदेश में पांच अक्टूबर को प्रदेश के सभी ब्लॉकों, 6 को सभी जिलों तथा 7 अक्टूबर को प्रदेश में धरना देकर कलेक्टर एवं राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें योगी सरकार को बर्खास्त कर पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर फांसी देने की मांग की जाएगी।

रेपिस्टों को फांसी देने कानून बनाएं केंद्र सरकार: युकां

प्रदेश युवा कांग्रेस ने रेपिस्ट के पुतले को फांसी पर लटकाकर केन्द्र सरकार से सभी रेपिस्टों को फांसी देने का कानून बनाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कन्हैया अग्रवाल, युवा कांग्रेस महासचिव अभिषेक कसार मोहम्मद अज़हर, मनहरण वर्मा, अनीस निज़ामी, शानू रज़ा, विक्रांत शिर्के, शाहिद कुरैशी, हैदर अली,अमित तिवारी, शाहिद रज़ा,शाहरुख अशरफी, सनी दास, युवराज मरकाम, सौरभ दुबे, राजा अली शुभम आदि शामिल थे। । कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी, निर्मला सीता रमण, हेमा मालिनी, सरोज पांडे जैसी नेत्रियां चुप क्यों हैं? 14 सितंबर को हुई इस घटना पर आज तक उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकले हैं। उस बेटी ने 15-16 दिन अस्पताल में जिंदगी औैर मौत के बीच झूलते हुए दम तोड़ दिया। लेकिन इतने दिन मे एक बार भी भाजपा की कोई भी नेत्री उस बच्ची से मिलने नहीं पहुंचीं।

राहुल- प्रियंका बलरामपुर आएं टिकट बीजेपी देगी: कौशिक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने श्रम मंत्री शिव डहरिया के उस कथन को प्रदेश की बेटियों के प्रति कलंक पूर्ण मानसिकता का परिचायक बताया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी जिस तरीक़े से हाथरस में मृतक के परिजनों से मिलना चाहते थे।उसी तरह दोनों छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पीड़िता से मिले। इसके लिए प्लेन की टिकट भी भाजपा उपलब्ध करा देगी। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मंत्री डहरिया के इस बयान से छत्तीसगढ़ की बहनें आहत हुई है। उनको अपने बयान के लिए इस प्रदेश की बहन-बेटियों से माफी मांगनी चाहिए। देश की हर महिला का सम्मान कर उस पर हुए अत्याचार को एक नज़रिए से देखा जाना चाहिए।

बलरामपुर की घटना पर हुई तत्काल कार्रवाई: डहरिया

अपने बयान को लेकर मचे बवाल पर मंत्रा डहरिया ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि मेरे द्वारा छोटी घटना और बड़ी घटना कहने काे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। यूपी सरकार ने पीड़िता का सही तरीके से इलाज नहीं कराया जिससे उसकी मौत हो गई और सबूतों को छिपाने के लिए रात को ही शव जला दिया गया। यूपी सरकार द्वारा किया गया इस तरह का कृत्य पूरी तरह से वीभत्स और अमानवीय है। इसके विपरीत छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जैसे ही अनाचार की घटना की जानकारी मिली दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई की है। डहरिया ने कहा अनाचार कहीं भी हो अमानवीय है। और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand of Yogi government to sack the victim's family by dismissing ... Congress SC Cell's block on 5, district on 6 and 7 on state level


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jrXyQw
via IFTTT

No comments