Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

हरियाणा पुलिस अकादमी ने की कोविड-19 जन अभियान आंदोलन में भागीदारी

मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी ने कोविड-19 के खिलाफ शुरू किए गए जन आंदोलन अभियान में हिस्सा लिया है। सोमवार को अकादमी के निदेशक योगिन्द्र सिंह नेहरा के निर्देशन में अकादमी की डॉ. भीमराव अंबेडकर रंगशाला में काविड-19 शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें अकादमी के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने कोविड-19 के बारे में सतर्क रहने और अपना व अपने साथियों का इससे जुड़े खतरों का ध्यान रखने की शपथ ली। शपथ कार्यक्रम में शामिल सभी ने कोविड-19 घातक विषाणु के प्रसार को रोकने संबंधी सावधानियां बरतने।

इससे बचाव के लिए बताए गए उपायों का पालन करने का वचन दिया। सभी ने यह भी प्रण किया कि चेहरे को ढक कर रखेंगे, सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम 2 गज की दूरी का पालन करेंगे और नियमित रूप से अच्छी तरह साबुन और पानी से हाथ धोएंगे और विश्वास जताया कि हम सब मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को जीतेंगे। शपथ का वाचन अकादमी की पुलिस उप अधीक्षक लक्ष्मी देवी ने कराया। अकादमी के पुलिस उप अधीक्षक हरिन्द्र कुमार ने भी इस मौके पर उपस्थितों को कोविड-19 के प्रति सजग और सुरक्षित रहने की अपील की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Haryana Police Academy participates in Kovid-19 Jan Abhiyan movement


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33WTFhf
via IFTTT

No comments