काेविड-19 से बचाव के लिए आसपास के लोगों, दोस्तों, रिश्तेदारों व सगे-संबंधियों को करें जागरूक
डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। कोरोना से बचने का मूल मंत्र सतर्कता है और सावधानी बरतते हुए इस महामारी को फैलने से रोका जा सकता है। डीसी सोमवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार लघु सचिवालय सभागार में जन आंदोलन कोविड-19 को लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित कर रहे थे। जिला के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से जन आंदोलन कोविड-19 से सतर्क रहने की शपथ ली।
डीसी ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए अब जन आंदोलन कोविड-19 का आगाज राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। इस जन आंदोलन के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के प्रति हर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई किसी भी रूप से न बरती जाए। सभी ने शपथ ली है कि कोविड-19 के बारे में सभी सतर्क रहेंगे और अपने आसपास मित्र, रिश्तेदारों काे भी कोविड-19 से सतर्क रहने के बारे में जागरूक करेंगे।
इस जन आंदोलन में सभी संकल्प ले रहे हैं कि इस घातक विषाणु के प्रसार को रोकने संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां बरतेंगे, कोविड से जुड़े आचार-व्यवहार का अनुसरण करने तथा दूसरों को भी इस विषय बारे प्रोत्साहित करेंगे। सभी ने संकल्प लिया कि सभी नागरिक सदैव मास्क अथवा फेस कवर पहनेंगे। दूसरों से कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखेंगे तथा हाथों को नियमित रूप से और अच्छी तरह साबुन और पानी से धोएंगे। सभी के साझे प्रयास से ही मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी और जीत हासिल करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jVc8jt
via IFTTT
No comments