ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत
कैरखेड़ी गांव के पास रविवार देर रात को हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय अमन और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया और उकलाना मंडी निवासी नसीब को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। कैरखेड़ी निवासी रणधीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अमन मजदूरी करता था। रविवार देर रात वह जींद से मजदूरी करके वापस अपने घर आ रहा था। इस दौरान उसके साथ उकलाना मंडी निवासी नसीब था जो राजमिस्त्री का काम करता था।
जब वह गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर ट्राॅली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को शहर के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया और नसीब को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nIaMLt
via IFTTT
No comments