पराली में आग लगाने वाले किसान को ऑनलाइन भेजी जाएगी चालान की प्रति
सरपंच किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह बात नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को बुलाई गई सरपंचों की बैठक में कही। उन्होंने सरपंचों को बताया कि पराली या धान के अवशेष जलाने के प्रति प्रशासन पूर्णतया सतर्क है। उपमंडल के प्रत्येक गांव में क्षेत्र वार प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके साथ-साथ विभिन्न गठित सरकारी टीमों द्वारा हर जगह नजर रखी जा रही है। इससे भी महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि प्रत्येक रकबा, खेत व क्षेत्र की सेटेलाइट द्वारा तस्वीरें खींची जा रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nJupTn
via IFTTT
No comments