पुणे व इंदौर के लिए 2 ट्रेनें 20 से चलेंगी
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जयपुर-पुणे अाैर जयपुर-इंदौर साप्ताहिक ट्रेनों को 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चलाने का फैसला किया है। कोरोना संक्रमण के कारण रेलवे ने 22 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अभी भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें बंद है। आम जनता से जुड़ी पैसेंजर ट्रेनों को नहीं चलाया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने अब त्योहार को देखते हुए जयपुर-पुणे अाैर जयपुर-इंदौर ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। दोनों ट्रेनें सप्ताह में 2 दिन चलती हैं। इन ट्रेनों के चलने से जयपुर, कोटा से पुणे की तरफ जाने वाले यात्रियों तथा इंदौर की तरफ जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GMo0Gv
via IFTTT
No comments