Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ग्राम सभा में जीपीडीपी के तहत विकास कार्यों का लिया प्रस्ताव

पंचायत समिति अरथूना की ग्राम पंचायत नाहली में मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन हुआ। ग्राम पंचायत सभागार में सरपंच प्रकाश चरपोटा की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा में जीपीडीपी प्लान के तहत विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। ग्राम सभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक और ग्राम पंचायत के कार्मिक मौजूद रहे। इस दौरान सर्व सम्मति से जीपीडीपी के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र में

विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए ग्राम सभा में मास्क और साेशल डिस्टेंस पालन आवश्यक रूप से किया गया। इस दौरान नो वार्डो के वार्ड पंच व ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्या ग्राम सभा में रखी। सरपंच प्रकाश चरपोटा ने कार्य अतिशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों को कोरोना जागरूकता नो-मास्क नो इंट्री के तहत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी योगेश डामोर आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dsPLQi
via IFTTT

No comments