बागीदौरा विधायक मालवीया ने खोखरवा में पंचायत भवन का किया भूमि पूजन
बागीदौरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खोखरवा में मंगलवार को नए पंचायत भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम बागीदौरा विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ने चांदमल जैन ने की।कार्यक्रम में बागीदौरा विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचने का आह्वान किया।
कोरोना संक्रमण को लेकर कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक मास्क ही वैक्सीन है यही मानकर मास्क पहनना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग जैसी जरूरी सावधानियां रखकर कोरोना वायरस के संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विधायक मालवीया ने गणेशपुरा में सामुदायिक भवन बनाने और पंचायत भवन बनाने के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
साथ ही ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर का समतलीकरण कराने की भी मांग की। इस पर निवर्तमान प्रधान शांता गरासिया ने समतलीकरण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में अब्दुल गफ्फार, निवर्तमान बागीदौरा प्रधान शान्ता गरासिया, निवर्तमान गांगड़तलाई प्रधान सुभाष तम्बोलिया, विकास अधिकारी संजय चरपोटा, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पाटीदार, उप प्रधान सुभाष खराड़ी, रुक्मणि आर्य, दिलीप पारगी, सरपंच हर्षा चरपोटा, भरत व्यास, परतु डामोर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पाटीदार ने किया। ग्राम विकास अधिकारी सतीश भावसार ने आभार जताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SPgnBt
via IFTTT
No comments