Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नशा न करने की रखी शर्त तो पति ने घर में लगा ली फांसी

चौकी क्षेत्र के झिमकी में 38 वर्षीय विजय कुमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में पुलिस ने पाया कि विजय कुमार शराब का आदी था और अपनी पत्नी के मायके से वापस ना आने को लेकर परेशान था। पत्नी ने मायके से वापस आने के लिए शराब छोड़ने की शर्त रखी तो उसने मौत को गले लगा लिया।
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या से कुछ देर पहले विजय ने अपनी पत्नी को फोन कर वापस घर आने को कहा था। जिस पर उसकी पत्नी ने कहा था कि पहले शराब छोड़ो, तब मैं घर लाैटूंगी। ग्रामीणों ने विजय के बारे में बताया कि वह शराब का आदी हो चुका था। सुबह होते ही वह शराब पी लेता था और दिनभर नशे में ही रहता थ। नशे में वह अपनी पत्नी के साथ कई बार लड़ाई और उससे मारता-पीटता करता था। दस दिन पहले उसकी पत्नी इस झगड़े से परेशान होकर छह वर्षीय बच्ची को साथ लेकर मायके चली गई थी। बीते दस दिनों से विजय 14 वर्षीय पुत्र गणपति के साथ घर पर रह रहा था। सोमवार की शाम 6 बजे गणपति जब बैल चराकर घर लौटा तो उसके पिता विजय ने फोन पर मां से बात कराने को कहा। गांव की मेघा पैकरा नामक युवती ने मोबाइल से विजय की उसकी पत्नी से बात कराई। मेघा के मुताबिक विजय ने काफी देर तक फोन पर अपनी पत्नी से बातचीत की थी। वह घर लौटने की रट लगाए हुए था और उसकी पत्नी शराब पूरी तरह से छोड़ने की। सोमवार की रात को गणपति टीवी देखने जाने की बात कहकर अपने दोस्त के घर चला गया। मंगलवार की सुबह 8.30 बजे जब वह लौटा तो उसने पिता को घर के भीतर फंदे से लटका हुआ पाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34YUEwm
via IFTTT

No comments