Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

24 घंटे में मिले 326 पॉजिटिव 45 साल के संक्रमित की मौत

जिले में कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रोज 100 से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को सर्वाधिक 326 नए मरीज मिले। कुल संक्रमितों की संख्या 7623पर जा पहुंची है। वहीं मेडिकल कॉलेज काे काेविड डेडीकेटेड हास्पिट में एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। शनिवार काे एमसीएमच में काेविड डेडीकेटेड हॉस्पिटल में कृष्णा विहार के रहने वाले एक 45 वर्षीय युवक की माैत हाे गई। वह कुछ दिन पहले ही संक्रमित हाेकर काेविड अस्पताल में भर्ती हुआ था। डॉक्टराें के मुताबिक शुक्रवार रात से उसे सांस लेने में परेशानी बढ़ी थी, उसके फेफड़ों में संक्रमण था, आैर ब्लडप्रेशर भी हाई हाे रहा था। इलाज के दाैरान शनिवार सुबह उसकी माैत हाे गई।

सीएमएचओ डा. एसएन केशरी ने बताया कि आरटीपीसीआर से 201, 16 ट्रूनैट तथा एंटीजन से 109 लाेग संक्रमित पाए गए हैं। सबसे ज्यादा सांरगढ़ व काेसीर में 37, पतरापाली धरमजयगढ़- 2, सिविल हास्पिटल-3, घरघाेड़ा 3, जयहिंद गली रायगढ़ 3, बरमकेला 4, तमनार-2, एमसीएच व मेडिकल कॉलेज में 4, काल सेंटर टीम 2, तेलीकाेट खरसिया, बीड़पारा बुद्धागली, बंगलापारा, रामभाटा, काेविड केयर सेंटर,बाजीराव पारा, पॉलीटेक्निक कालाेनी, जूटमिल चाैक, चांदमारी, मालीडीपा, चक्रधर नगर में भी संक्रमित पाए गए हैं। माना जा रहा है कि इन मरीजों ने 1-2 पहले सैंपल दिया होगा। यानि इन लोगों को संक्रमण लॉकडाउन के दौरान भी रहा होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
326 positive 45-year-old infected died in 24 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33q4yaO
via IFTTT

No comments