Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

यूपी सरकार ने शव जलवा अपराधी बनाया पुलिस को: किरणमयी नायक

महिला आयोग में अब सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन माध्यम से भी हो सकेगी। इसमें आवेदक और अनावेदक दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई की जाएगी। शनिवार को प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। शनिवार को महिला आयोग की अध्यक्ष शहर प्रवास पर थीं, सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान डॉ. नायक ने कहा, कोरोना संक्रमण की वजह से सभी जिलों में सुनवाई नहीं हो पा रही है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, हाथरस में रेप के बाद पीड़िता का शव पुलिस द्वारा जलाए जाने के मामले में यूपी सरकार ने पुलिस को अपराधी बनाने का काम किया है।

रेप की बढ़ती घटनाओं के प्रश्न पर किरणमयी ने कहा कि कई बार रेप की घटनाओं की पब्लिसिटी की जाती है, जिससे आपराधिक किस्म के लोगों में रेप की मानसिकता पैदा हो जाती है। निर्भया केस के बाद रेप के मामले बढ़े हैं। सखी वन स्टॉप सेंटर और काउंसिलिंग सेंटरों में जो काउंसलर या साइकोलॉजिस्ट तैनात होते हैं उन्हें कानूनी बारीकियों की भी जानकारी होना जरूरी है। कुछ दिनों पहले घरघोड़ा में एक नाबालिग युवती को उसके पिता ने उसे बेच देने और उसके साथ शोषण करने के मामले में कहा कि ऐसी घटनाएं होती है तब पीड़िता को सखी सेंटर या बाल गृह में लाकर रखा जाता है। ऐसा ही किया गया और अब वह नाबालिग युवती शिकायत के लिए भी तैयार है उस युवती से मैंने खुद बातचीत की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UP government makes police a dead body: Kiranmayi Nayak


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cXVqxp
via IFTTT

No comments