Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

5 दिन से लापता युवक का काेतरलिया के पास मिला शव, स्थानीय लाेगाें को हत्या की आशंका

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के काेतरलिया के एक स्कूल के पास कई दिन पुराना युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। माैके पर पहुंची पुलिस काे स्थानीय लाेगाें ने हत्या कर शिनाख्त छिपाने के लिए शव फेके जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने कई घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त कर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजन ने भी हत्या किए जाने का आराेप लगा पुलिस से जांच की मांग की है। वहीं पुलिस युवक के दाेस्ताें व अन्य मिलने वालाें पर जांच केंद्रित करते हुए छानबीन में जुटी है।

शनिवार काे चक्रधर पुलिस काे सूचना मिली कि पहाड़ मंदिर के निकट कोतरलिया डीपीएस स्कूल के पास खेत में एक में झाड़ियाें के बीच 50 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। शव काफी दिन पुराना है और उससे सड़ांध आने लगी है। इसकी जानकारी मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस माैके पर जा पहुंची। इधर युवक का शव मिलने की खबर मिलते ही पहाड़ मंदिर, काेतरलिया सहित आस पास के गांव के लाेगाें का मजमा लगना शुरू हाे गया। युवक की हत्या कर फेंके जाने की खबर से सनसनी फैल गई।

हर काेई मृतक की शिनाख्त के लिए पहुंचने लगा। पुलिस ने घटना स्थल के आस पास का बारीकी से निरीक्षण कर हत्या, आत्महत्या सहित कई बिंदुओं पर छानबीन की। वहीं माैके पर माैजूद लाेग हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा करते रहे। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस मृतक की शिनाख्त महापल्ली निवासी सीताराम दास (50) पिता भीमसेन दास के रूप में की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हत्या, आत्महत्या काे लेकर छानबीन कर रही है।

दवा लेने की बात कह निकला था घर से

महापल्ली निवासी सीताराम दास घर से पांच दिन से लापता था। इस मामले में मृतक के भाई सत्यनारायण दास ने 30 सितंबर काे चक्रधर नगर थाने में अनहाेनी हाेनी की आशंका जाहिर करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस काे बताया था कि उसका बड़ा भाई 29 सितंबर का शाम काे बेलपहाड़ दवा लेने जाने की बात कह कर बाइक से निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं लाैटा ताे दूसरे दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए उसकी तलाश नहीं की अंत में उसका आज शव मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dead body of youth found missing from Kaitralia for 5 days, local people fear killing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3in19Oo
via IFTTT

No comments