Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दोपहर को बादल छाए, शाम को हुई तेज बारिश, हफ्तेभर बदलता रहेगा मौसम

शनिवार की दोपहर अचानक बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। इसके बाद फिर मौसम साफ हो गया। थोड़ी ही देर बाद शाम 4.30 बजे बादल गरजे और 5.15 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ डेढ़ घंटे से ज्यादा बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक हल्की बारिश, धूप-छांव का अनुमान लगाया है। अब मूसलाधार बारिश या झड़ी के आसार कम हैं। तेज बारिश के बाद डेढ़ घंटे तक स्टेशन चौक, गौरीशंकर मंदिर चौक, सुभाष चौक ढिमरापुर इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रही।

दरअसल बिजली गिरने से रेलवे स्टेशन फीडर प्रभावित हुआ था, जिसमें फीडर का डियो पोस्ट फटने के बाद उसे डेढ़ घंटे में बनाया जा सका। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ एचपी चन्द्रा ने बताया कि चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास इलाकों में फैला हुआ है। एक निम्न दाब का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी और उससे लगे क्षेत्र में बना हुआ है इसकी वजह से आने वाले एक हफ्ते तक इसका असर रहेगा। जिसमें हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है। इसमें तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cloudy in the afternoon, strong rain in the evening, weather will change throughout the week


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cUhbxY
via IFTTT

No comments