Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

25 नए मरीज आए, अस्पताल में भर्ती 4 रोगियों की मौत, सरकारी रिपोर्ट में एक भी मौत नहीं जुड़ी

कोटा में सोमवार को कोरोना के 25 नए मरीज आए। यह बीते करीब 2 महीने का सबसे कम आंकड़ा रहा है। इसमें एक रेजीडेंट डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, सरकारी रिपोर्ट में सोमवार को कोई डेथ नहीं बताई गई है, जबकि कोविड अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कोटा के 4 मरीजों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है।

इनमें पूनम कॉलोनी स्टेशन निवासी 58 साल के पुरुष, स्टेशन रोड निवासी 63 साल के वृद्ध, रामगंजमंडी निवासी 75 साल के वृद्ध, रामपुरा निवासी 46 साल के पुरुष की मौत हुई है। अब अस्पताल में बेड आसानी से मिलने लगे हैं, क्योंकि भर्ती मरीजों की संख्या 160 से 180 के बीच चल रही है। आईसीयू बेड को लेकर भी अब पहले जैसी मारामारी नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि पिछले करीब 20 दिन से रोज औसतन 50 मरीज आ रहे हैं। वहीं डिस्चार्ज होने वाले रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कोटा की रिकवरी रेट 90% से ऊपर पहुंच गई है।

ड्यूटी पर आए कर्मियों के खने तक की व्यवस्था नहीं

कोटा में कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए आसपास के जिलों के लगाए गए चिकित्साकर्मियों की कोटा में चिकित्सा विभाग भोजन व आवास की व्यवस्था तक नहीं कर पाया। इनकी पहले दिन सोमवार को ही ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन ये कर्मचारी दिनभर सीएमएचओ, कलेक्टर, ज्वॉइंट डायरेक्टर व अन्य अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे, ऐसे में इन्होंने पहले दिन ही ड्यूटी भी नहीं की।

इन कर्मचारियों का कहना है कि हम पिछले चार दिन से सभी अधिकारियों के पास भटक रहे हैं कि हमारे आवास और भोजन की् व्वयस्था कर दी जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। नए अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सीएस सुशील का कहना है कि हमने इन्हें हॉस्टल में रहने को कह दिया, लेकिन ये वहां नहीं गए। सीएमएचआओ डॉ. बीएस तंवर का कहना है कि कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के पास आए हैं तो मैं कहां से व्यवस्था करूंगा। ऐसे कोई निर्देश भी नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
25 new patients arrived, 4 hospitalized patients died, government report did not add a single death


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jAszll
via IFTTT

No comments