Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एक बाड़ी में घुसे 3 भालू, डेढ़ महीने पहले आया था तेंदुआ

धनोरा की एक बाड़ी में तीन भालू घुस आए। गुरुवार सुबह बाड़ी में घुसे भालुओं को 15 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकला जा सका था। ग्राम धनोरा की ये वही बाड़ी है जिसमें डेढ़ माह पूर्व एक तेंदुआ घुस कर तीन मवेशियों को अपना निवाला बना लिया था। तेंदुआ भी इसी बाड़ी 24 घंटे से ज्यादा समय तक छिपा हुआ था। अब भालू भी इसी तरह बाड़ी में एक वाहन के नीचे छिपे हुए हैं। जिसके स्वयं से बाहर निकलने का इंतजार वन विभाग कर रहा है।
नरहरपुर ब्लाक के गांव धनोरा में गुरूवार सुबह 4 बजे मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने पेट्रोल पंप के पास तीन भालुओं को देखा। हल्का उजाला हुआ तो भालू कहीं गायब हो गए। सुबह 10 बजे धनोरा निवासी निलेश राय के घर वाले किसी काम से मकान के पीछे बाड़ी में पहुंचे तो वहां एक मादा भालू दो शावकों के साथ ट्रेक्टर के नीचे आराम करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद बाड़ी में भालुओं के घुसने का हल्ला होने लगा। भालू को देखने वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी गई। दोनों की टीम मौके पर पहुंच भीड़ को खदेड़ा। साथ ही गेट पर वन विभाग की टीम तैनात हो गई। रेंजर धनलाल साहू ने बताया तीनों भालू बाड़ी में खुले हुए हैं। इन्हें पकडऩा मुश्किल है।

भोजन की तलाश में बस्ती में पहुंच रहे जंगली जानवर
दुधावा व धनोरा के निकट जंगल व पहाड़ी है। जहां से जंगली जानवर भोजन की तलाश में बस्ती तक घुस आते हैं। जिससे हमेशा ग्रामीणों को जान का खतरा बना रहता है। उक्त तीनों भालुओं का रहवास इलाका दुधावा के निकट मालगुड़ी पहाड़ी है। जहां ये अक्सर दिखाई देते हैं। लेकिन अब भोजन की तलाश में बस्ती में आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jlXotZ
via IFTTT

No comments