Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोविड अस्पताल में तीसरी बार किलकारी गूंजी, वीडियो काॅल से दिखाया बच्चे का मुंह

जिले में गुरुवार को 72 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक बार फिर कोविड अस्पताल में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। पॉजिटिव महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। मां ने रात में घर वालों को विडियो काल कर बच्चे का मुंह दिखाया। कोविड अस्पताल में यह तीसरी बार डिलेवरी है। तीनों मामलो में शिशुओं की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
चारामा के ग्राम हाराडुला की गर्भवती महिला को जांच में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था। बुधवार को महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद महिला को प्रसव पीड़ा उठने लगी। रात 1 बजे महिला ने स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया। शिशु के जन्म होने व उसके पूरी तरह सुरक्षित होने की जानकारी दी गई तो राहत मिली। परिवार को तत्काल विडियो काल कर बच्चे का मुंह दिखाया। महिला के अलावा तीन और पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इनमें से दो स्वस्थ्य होकर वापस घर चली गई हैं। एक का इलाज जारी है।

दुर्गूकोंदल साप्ताहिक बाजार रहेगा बंद: शुक्रवार को लगने वाला दुर्गुकोंदल साप्ताहिक बाजार को 2 अक्टूबर को बंद रखा जाएगा। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक साप्ताहिक बाजार बंद रहेगा।

गुरुवार को जिले में यहां मिले पॉजिटिव

  • कांकेर शहर - 7
  • एमजीवार्ड 2, सिविल लाईन 1, आमापारा 1, अलबेलापारा1, जेल1, समता नगर 1
  • कांकेर ग्रामीण- 3
  • गोविंदपुर 1, अर्जूनी 1, पोडगांव 1
  • भानुप्रतापपुर- 2
  • भानुप्रतापपुर 1, डांगरा 1
  • चारामा शहर- 6
  • चारामा 5, बागडोंगरी 1
  • नहररपुर शहर-4
  • नरहरपुर 3, बागडोंगरी 1
  • अंतागढ़ शहर- 6
  • नया पारा 2, जैन मंदिर 1, डीएवी स्कूल 1, तहकाल 1, कुहचे 1
  • पखांजूर शहर-21
  • तहसीलपारा 1, चारगांव 5, चारगांव सीएएफ कैंप 1, सिकसोड़ बीएसएफ कैंप 1, कोयलीबेड़ा 4, पीवी 80 में 3, थानापारा कोयलीबेड़ा 6
  • दुर्गूकोंदल शहर-22
  • जनपद 1, लोहत्तर 5, लोहत्तर थाना 7, ओटेकसा 1, कोड़ेकुर्से बीएसएफ कैंप 9

शहर में जज और जेल का सिपाही भी पॉजिटिव
गुरूवार को शहर में 7 और ग्रामीण क्षेत्र में 3 पॉजिटिव पाए गए। सिविल लाइन में रहने वाले एक जज पाॅजिटिव पाए गए। एक और मरीज आमापारा में पॉजिटिव पाया गया। जेल के सिपाही को भी पॉजिटिव पाया गया है।

लोहत्तर थाना के 7 व कैंप के 11 जवान पॉजिटिव
लोहत्तर थाना में 7 जवान, दमकसा, सिकसोड़, बांदे, चारामा कांकेर थाना में पॉजिटिव जवान मिले थे। चारगांव कैंप के सीएएफ कैंप में एक, सिकसोड़ बीएसएफ कैंप में 1, कोड़ेकुर्से बीएसएफ कैंप में 9 जवान पॉजिटिव पाए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kilkari echoed for the third time in Kovid Hospital, the child's mouth was shown by video call


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GnGUCS
via IFTTT

No comments