30 घंटे से मरच्युरी में शव, नहीं हुआ पीएम
एक बार फिर मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज का शव 30 घंटे से ज्यादा समय से पड़ा हुआ है। शनिवार की दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच संक्रमित महिला की मौत हुई, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मरच्युरी भेज दिया गया। अब तक न तो शव का पोस्टमॉर्टम किया जा सका है और न ही उसे परिजन को सौंपा गया है।
दरअसल, शनिवार को बीजापुर की 30 साल की महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद अब तक शव मरच्युरी में ही पड़ा हुआ है। वहीं मृत महिला के शव से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इधर मेकॉज के कोविड हॉस्पिटल में रविवार को फिर दो और मौतें हो गई हैं, जिसके बाद अब मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 76 हो गया है।
16 अक्टूबर से मेकॉज में भर्ती थी महिला, पोस्टमॉर्टम के इंतजार में यहीं पड़ा है शव
शनिवार को बीजापुर जिले की 30 साल की महिला का शव डॉक्टरों ने मरच्युरी में रखवाते हुए परिजन को तत्काल सिर्फ इसलिए नहीं दिया, क्योंकि इतनी कम उम्र में कोविड के कारण उसकी मौत कैसे हो गई। बीते 16 अक्टूबर से मेकॉज में भर्ती रही महिला की मौत शनिवार को हो गई थी। बाद में डॉक्टरों ने उसका पोस्टमॉर्टम ही रविवार को नहीं किया। वहीं उसके शव से सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद उसका पोस्टमॉर्टम करने की बात कही जा रही है। इन हालातों में पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार के इंतजार में शव बीते 30 घंटों से भी ज्यादा समय से यहीं पड़ा हुआ है।
बस्तर संभाग में मिले 194 नए कोरोना केस
बस्तर संभाग में रविवार को कुल 194 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इनमें नारायणपुर जिले में 16, कोंडागांव जिले में 26, बीजापुर जिले में 41, दंतेवाड़ा जिले में 14, बस्तर जिले में 31 और कांकेर जिले में 64 नए मरीज मिले हैं।
किरंदुल के डॉक्टर और कांकेर के मरीज की मौत
इधर रविवार को दो और कोरोना संक्रमितों की मौत कोविड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गई है। इनमें एक किरंदुल के 65 साल के एक डॉक्टर बताए जा रहे हैं तो दूसरी मौत कांकेर के रहने वाले एक कोविड मरीज की हुई है। कांकेर में आइसोलेशन सेंटर में रह रहे मरीज को तबीयत बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल के मेकॉज के कोविड हॉस्पिटल लाया गया था। इसके बाद यहां उनकी भी मौत हो गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ka4kL7
via IFTTT
No comments