परिजन का आरोप- बेटी की उसके शिक्षक पति ने की थी पिटाई
बीजापुर जिले के ग्राम कोयनार में रहने वाली महिला की मौत मेकॉज में उपचार के दौरान हो गई। अचानक हुई मौत को लेकर महिला के परिजन ने इसके लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दूसरी ओर मेकॉज में उपचार के दौरान कोरोना जांच में महिला पॉजिटिव मिली थी। मारपीट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के परिजन ने कहा कि महिला का पति शिक्षक है। वह उनकी बेटी के चरित्र पर शक करता था जिसको लेकर आए दिन विवाद होता था। कुछ दिन पहले इसी बात को लेकर उनके दामाद ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की। अपनी इस हरकत को छिपाने के लिए उसने तीन दिन उनकी बेटी को घर में ही रखा लेकिन जब उसकी हालत ज्यादा खराब होती गई तो उसने जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर देख उनकी बेटी को मेकॉज रेफर किया गया। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। इधर शिक्षक ने कहा कि उसने अपनी पत्नी के साथ कोई मारपीट नहीं की है, पत्नी के चरित्र पर मुझे कोई शक नहीं था। उसकी मौत कोरोना के चलते हुई है। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o2PU1s
via IFTTT
No comments