Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नमी 56%, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कल से बढ़ेगी ठंड

रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होने से ठंड बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। जबकि दिन का तापमान स्थिर यानी 30 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान है। रविवार को सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा। कुछ ही समय के लिए बादल छाए रहे। महज 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। नमी की मात्रा शाम 6.30 बजे 56 फीसदी रही।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य बांग्लादेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से निम्न स्तर पर नमी आ रही है। इसलिए हल्के बादल के रूप में दिखाई दे रहे हैं। आने वाले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मानसून की विदाई जल्द होने वाली है। दरअसल नई दिल्ली से अधिकृत घोषणा होने का इंतजार हो रहा है। बहरहाल सिस्टम कमजोर होने से एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से जिले में ज्यादा मात्रा में नमी आ रही थी। जो धीरे-धीरे कम हो रहा है। लिहाजा मौसम में बदलाव नहीं हो रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mfNdIe
via IFTTT

No comments