पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिरी कार, युकां ब्लॉक संयोजक की मौत
रविवार को सुबह 8 बजे के आसपास कांकेर से लगभग 8 किमी दूर आतुरगांव के पास सड़क हादसे में झलमला निवासी युकां के सोशल मीडिया ब्लॉक संयोजक गिल्डन पटेल (20) पिता मुकुंद पटेल की मौत हो गई। वह सुबह 6 बजे कार में झलमला से जगदलपुर के लिए रवाना हुआ था। तभी कांकेर जिले के आतुरगांव एक ढाबा के पास, जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, वहां एक सड़क के किनारे तेज स्पीड में कार का एक पहिया उतर गया, यह स्थिति आने के बाद कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिर गया।
जिससे कार चला रहे गिल्डन के सिर व अन्य हिस्सों में चोटें आई और मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गिल्डन झलमला के होटल मालिक संतोष माहेश्वरी की बेटी को लाने के लिए जगदलपुर जा रहा था। इनके घर में कुछ दिन बाद शादी होने वाली है। झलमला के युकां नेता आदित्य दुबे ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क निर्माण कार्य जारी है। कार का एक पहिया सड़क के किनारे में उतर गया। जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35BVJuF
via IFTTT
No comments