Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

56 नए केस, एक की मौत, संक्रमित किसानों के परिवार को फसल की चिंता

सोमवार को जिले में 56 नए केस आए। इसके साथ ही एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह लगातार तीसरे मरीज की मौत है। वर्तमान में जो पॉजिटिव पाए जा रहे हैं इनमें अधिकांश एक ही परिवार के लोग हैं। परिवार में अब तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इसमें भी गांव में किसानों के परिवार में फैले संक्रमण से उन्हें अब फसल की चिंता सता रही है। क्योंकि वर्तमान में फसल की कटाई का समय है और पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव होने के चलते होम आइसोलेशन में है। उधर फसल कटने को तैयार है।
सोमवार को जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के एक ग्रामीण की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 45 वर्षीय ग्रामीण को 13 अक्टूबर को पॉजिटिव पाया गया था। स्थिति गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए रायपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। इधर सोमवार को मिले मरीजों में अधिकांश मरीज गांव के एक ही परिवार के हैं। दुधावा में सबसे अधिक 8 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें शामिल किसान परिवार के चार सदस्य है। सप्ताह भर पूर्व किसान को पॉजिटिव पाया गया था।
इसके बाद सोमवार को उसके दो पुत्र व एक महिला को पॉजिटिव पाया गया। किसान परिवार ने कहा पिता के पॉजिटिव पाए जाने के बाद से वे घर में है। जबकि अभी फसल काटने का समय है। अब उन्हें भी पॉजिटिव बताया जा रहा है। ऐसे में समय पर यदि फसल नहीं काट पाए तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। इसी तरह कई गांव में किसानों के परिवार में कई सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन इसके चले पूरा परिवार होम आइसोलेशन व क्वारेंटाईन में है।
इन किसानों ने बताया पॉजिटिव पाए जाने के बाद तो गांव के लोग भी दूरी बना लिए हैं। पॉजिटिव होने के कारण उनके खेत में काम करने बनिहार नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उनकी मेहनत व फसल पूरी बर्बाद हो जाएगी।

सराफा व्यापारी के यहां फिर दो पॉजिटिव
शीतला पारा में सोमवार को एक बार फिर सराफा व्यापारी के यहां दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। इसके एक दिन पहले इसी परिवार में एक और सदस्य को पॉजिटिव पाया गया था। परिवार कहां से संक्रमित हुआ है यह स्पष्ट नहीं है। परिवार के सदस्य कुछ दिन पूर्व रायपुर गए थे। जहां से संक्रमित होने की अशंका है। इसी तरह गोविंदपुर निवासी आर्किटेक्ट भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी भी आशंका है कि वे काम के चलते लगातार यात्राएं कर रहे थे।

माता पिता के बाद चार बच्चे भी संक्रमित
नरहरपुर के सारवंडी में एक ही परिवार के चार बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन बहनें व एक भाई है। इन सभी को होम आइसोलेशन कर इलाज किया जा रहा है। सप्ताह भर पूर्व इन बच्चों के माता पिता पॉजिटिव पाए गए थे। पिता कि किराने की दुकान है आशंका है वहीं किसी संक्रमित ग्राहक के संपर्क में आकर पॉजिटिव हो गए। इसे बाद पूरा परिवार संक्रमित हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e6kfaX
via IFTTT

No comments