Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं महाराणा प्रताप जैसे वीर : शोरी

कलेक्टोरेट मार्ग में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण विधायक तथा संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने करते हुए कहा कि वीर पुरूष किसी एक समाज के नहीं बल्कि वे पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं। जिस समाज में ऐसे वीर पुरूष जन्म लेते हैं वह समाज गौरवान्वित जरूर होता है। महाराणा प्रताप ने भी मुगल सल्तनत के खिलाफ तलवार उठाई थी। साथ ही कहा कि रानी दुर्गावती की प्रतिमा भी यहीं पर पास में लगनी चाहिए। रानी दुर्गावती ने गोड़ साम्राज्य का विस्तार किया था। विधायक शोरी ने राजपूत समाज को सामाजिक भवन विस्तार के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा भी की।
26 अक्टूबर को एक समारोह में कलेक्टोरेट मार्ग में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। मूर्ति अनावरण के बाद समाजजनों ने आतिशबाजी की तथा महाराणा प्रताप के जयकारे लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप पूरे देशवासियों के लिए आदर्श हैं तथा उन्होंने सभी संगठित रहने का संदेश दिया था। अखिल भारतीय राजपूत समाज संरक्षक महावीर सिंह राठौर ने कहा कि कांकेर शहर के लिए यह ऐेतिहासिक दिन है। जिन वीर महाराणा प्रताप ने भारत माता की आनबान शान के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया था आज उनकी प्रतिमा शहर में स्थापित की गई है। जब भी देश में संकट आया राजपूत समाज हमेशा सामने आया है। अखिल भारतीय राजपूत समाज जिलाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने हमेशा स्वाभिमान के लिए जीवन जीया, जीवन भर अकबर के खिलाफ संघर्ष करते रहे लेकिन हार नहीं मानी। अखिल भारतीय राजपूत समाज प्रदेश महासचिव आलोक सिंह ठाकुर ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने भी सभा को संबोधित किया। मंच संचालन सुरेशचंद्र श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, पालिका उपाध्यक्ष मकबूल खान, पार्षद जागेश्वरी साहू, शैलेंद्र शोरी, शादाब खान सहित शिव सिंह भदौरिया, अनिल सिंह ठाकुर, सरकार सिंह, मलखान सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There are the heroes of the whole nation, like Maharana Pratap, Veer: Shori


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34wlVHv
via IFTTT

No comments