Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

60 साल की संक्रमित महिला ने तोड़ा दम कई मरीजों के संक्रमण का सोर्स पता नहीं

मेडिकल कॉलेज के कोविड हास्पिटल में इलाज के दौरान गुरूवार शुक्रवार की दरमियानी रात बचेली से लाई गई कोरोना पॉजिटिव महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। रात में मौत के बाद शुक्रवार को महिला के शव को पुरी सुरक्षा के साथ गृहग्राम के लिए भेजा गया।
डाॅक्टरों के अनुसार महिला 19 अक्टूबर से यहां भर्ती थी, गुरूवार को उनकी सेहत बहुत ज्यादा खराब हुई इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। इधर शुक्रवार को फिर से बस्तर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है और एक ही दिन में करीब 110 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। पिछले तीन दिनों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बेहद कमी हुई थी।

कब, कैसे, किसके संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हुए, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल रही
इधर अब शहर में ऐसे कई मरीज सामने आ रहे हैं जिन्हें ये ही नहीं पता चल रहा है कि वे किसी पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। ऐसे लोगों में उनकी संख्या ज्यादा है जो नौकरी या व्यवसाय के चक्कर में घरों से बाहर निकल रहे हैं और काम के दौरान वे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसे पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है जो यह नहीं बता पा रहे हैं कि वे कब, कहां और किसके संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। जब इस तरह से लोग पॉजिटिव होने लगते हैं तब इसे कम्युनिटी स्प्रेड कहा जाता है लेकिन अभी जानकार ऐसी स्थिति से इंकार कर रहे हैं।

बस्तर जिले में सबसे ज्यादा 110 नए मरीज
बस्तर संभाग में शुक्रवार को सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज बस्तर जिले में मिले हैं। यहां एक ही दिन में 110 नये मरीज सामने आये हैं जबकि सबसे कम नये संक्रमित मरीज नारायणपुर जिले से मिले हैं यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या सिर्फ 17 है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार बस्तर में 110, कोंडागांव में 65, दंतेवाड़ा में 67, कांकेर में 76 तो बीजापुर में 44 और नारायणपुर में 17 नये मरीज मिले हैं। शुक्रवार को छह जिलों से 379 नए मरीज सामने आए हैं। समाचार लिखे जाने तक सुकमा जिले के आकड़े जारी नहीं हो पाए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34mvTLw
via IFTTT

No comments