Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना जांच के लिए गई टीम की गाड़ी पर पथराव; जवान ने किया दुर्व्यवहार

तोयनार थाना क्षेत्र के पापनपाल बोरजे में कोविड-19 के कई केस निकलने के चलते जिला अस्पताल की टीम लगातार जाकर ग्रामीणों का टेस्ट कर इलाज व अन्य जानकारी दे रही है। शुक्रवार की दोपहर बोरजे गांव की ओर जा रही टीम की गाड़ी पर गांव के लोगों ने पथराव किया और टीम के साथ झगड़ा किया। जिसके चलते टीम को लौटना पड़ा। दूसरी घटना जिला मुख्यालय के नयापारा स्थित 85 बटालियन सीआरपीएफ की है जहां एक उच्च पद पर पदस्थ जवान ने भी टीम के साथ बदतमीजी की। जवान द्वारा साफ तौर पर टीम को कहा गया कि आप फर्जी रिपोर्ट बनाकर हमें 10 से 15 दिन बंद कर देते हो और हमें ड्यूटी में दिक्कत आती है यह सब फिजूल है। आप यह सब डेढ़ लाख रुपए के लिए कर रहे हो इन सारी बातों का कोई मतलब नहीं है।

गांव जाने से डर रही टीम
जिले की कोरोना जांच टीम ने अपने उच्च अधिकारी डॉ. पुजारी से शिकायत की है। डॉ. पुजारी ने बताया कि टीम के सदस्य अब किसी भी गांव जाने से डर रहे हैं वहीं लगातार उनके साथ पहले भी कई जगह यह सब हो चुका है। उन्होंने कहा टीम ने शिकायत की है शिकायत पर कार्रवाई हो रही है और जवान के द्वारा कही गई बात की डीआईजी सीआरपीएफ को जानकारी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3okrEZ1
via IFTTT

No comments