Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नीट: रिकॉर्डेड रेस्पांस शीट पर आपत्तियां 7 अक्टूबर तक

एनटीए ने नीट यूजी-2020 की रिकॉर्डेड रिस्पांस शीट जारी कर दी है। इसका नोटिफिकेशन एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर साेमवार काे जारी किया गया। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षार्थी रिकॉर्डेड रिस्पांस शीट पर 7 अक्टूबर शाम 6 बजे तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियां दर्ज करने के लिए फीस 7 अक्टूबर रात 8 बजे तक जमा की जा सकती है।

आपत्तियां दर्ज करने की यह प्रक्रिया साेमवार शाम 6 बजे से शुरू की गई है। शर्मा ने बताया कि नीट यूजी-2020 की रिकॉर्डेड रिस्पांस शीट पर आपत्ति दर्ज करने के लिए फीस 1000 रुपए प्रति प्रश्न है। हालांकि आपत्ति सही पाए जाने पर यह फीस रिफंडेबल है। जारी किए गए नोटिफिकेशन में आपत्तियां दर्ज करने की संपूर्ण प्रक्रिया स्पष्ट की गई है।

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि

आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की तथा बीएचयू के बी-आर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हाेने वाले आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट, एएटी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एएटी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्राेसेस साेमवार दाेपहर 2 बजे से शुरू कर दी गई थी तथा यह प्राेसेस मंगलवार रात 11:59 पर समाप्त हो जाएगी।

स्टूडेंट्स कैंडीडेट पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस टेस्ट का आयोजन 8 अक्टूबर को किया जाएगा। इसमें जेईई एडवांस्ड क्वालिफाइड स्टूडेंट्स ही भाग ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lhXcwk
via IFTTT

No comments