Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

74 नए केस, एक की मौत; सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर से मिले मरीज

जिले में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिले में 74 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही शहर में अब इसका व्यापक रूप भी देखने आ रहा है। कांकेर में 15 नए पॉजिटिव मिले। इसमें जिला अस्पताल के डाक्टर के अलावा कई व्यापारी व उनके परिवार, शिक्षक व पुलिस जवान शामिल हैं। इधर सोमवार को कोयलीबेड़ा ब्लाक के एक 58 साल के व्यक्ति की कोरोना से रायपुर में मौत हो गई।
अंतागढ़ विधायक अनूप नाग के सुरक्षा में तैनात अधिकारी मंगलवार को पॉजिटिव पाया गया। विधायक पीएसओ कहां से संक्रमित हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। विधायक अनूप नाग तीन दिन पूर्व मरवाही चुनाव दौरे पर गए हुए थे। जहां से आने के बाद वे स्वयं को एहतियात के तौर पर क्वारेंटाइन कर लिए थे। इसके साथ ही उनका स्टाफ व सुरक्षा कर्मी भी क्वारेंटाइन हो गए थे। मरवाही से लौटने के दौरान विधायक के साथ ही उनका पीएसओ व अन्य जवान एक वाहन में ही सवार थे। मंगलवार को पीएसओ को कुछ लक्षण दिखे तो उसने अपनी जांच कराई। जिसमें उसे पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही अन्य जवान की जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इसके बाद जवान को विधायक की सुरक्षा के लिए बने क्वाटर में एक अलग कमरे में क्वारेंटाइन कर रखा गया है। अन्य जवान को अलग से क्वारिन्टाइन किया गया है।

शहर का बड़ा व्यापारी और भाजपा नेता भी संक्रमित
इधर कांकेर शहर के आमापारा में एक बार फिर तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो अलग अलग व्यापारी है। इसमें एक पॉजिटिव शहर के बड़े व्यापारी में शामिल व भाजपा नेता है। इनके परिवार में एक महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलाव जिला अस्पताल में पदस्थ एक डाॅक्टर तथा महादेव वार्ड के शिक्षक को भी पॉजिटिव पाया गया है। मांझापारा में भी एजेंसी के संचालक एक व्यापारी को पॉजिटिव पाया गया है। व्यापारी को कुछ दिनों से लगातार बुखार आ रहा था। जिसमें जांच कराने पर उसे पॉजिटिव पाया गया।
भानुप्रतापपुर में डाॅक्टर और स्टाफ पॉजिटिव
भानुप्रतापपुर में दल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक डाक्टर व दो स्टाफ नर्सो को पॉजिटिव पाया गया है। अस्पताल के कर्मचारी पहले से ही क्वारेंटाइन में थे। इसके अलावा तहसील आफिस का एक बाबू भी पॉजिटिव पाया गया है। रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों के कैंप में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए।

चौंकी थाना व कैंप में 18 जवान पॉजिटिव
जिले में जवानों के पॉजिटिव पाए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को फिर अलग अलग चौंकी, थाना व कैंप में कुल 18 जवान पॉजिटिव पाए गए। इसमें विधायक का पीएसओ भी शामिल है। कांकेर पुलिस लाईन में तैनात एक निरीक्षक रैंक के तथा दुधावा चौंकी में एक पुलिस जवान पॉजिटिव पाया गया है। जबकि तरांदुल, भैंसाकन्हार, कन्हारगांव, दुर्गूकोंदल कैंप में भी जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। जंगलवार कालेज में जवान के परिवार में एक पॉजिटिव पाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TbYkpd
via IFTTT

No comments