नए आंकड़ाें ने फिर डराया, 8 और मौतें, 352 नए रोगी, 271 डिस्चार्ज, अक्टूबर के 4 दिनाें में ही 30 माैतें हाे चुकी हैं।
शहर में काेराेना का संक्रमण लगातार आक्रमक हाेता जा रहा है। रविवार काे 8 और संक्रमिताें ने दम ताेड़ दिया। 352 नए राेगी मिले और 271 डिस्चार्ज किए गए। अक्टूबर के 4 दिनाें में ही 30 माैतें हाे चुकी हैं। इस दाैरान 1675 संक्रमित मिले और 768 ठीक हुए। अगर आंकड़ा ऐसे ही बढ़ते रहे ताे जल्द ही अस्पतालाें में भी जगह नहीं बचेगी।
अस्पतालाें में काेराेना राेगियाें की भरमार के चलते दूसरी बीमारियाें से पीड़ित लाेग भी अब अस्पताल जाने से कतराने लगे हैं। आवश्यकता है कि अभी से हाई रिस्क, कॉमोबिड और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गाें की एक बार फिर पूर्व की भांति कोरोना जांच के साथ दूसरी बीमारियों के स्टेट्स पर ध्यान दिया जाएं।
चिंताजनक... मृतकाें में एक की उम्र मात्र 29 वर्ष
रविवार काे एक चिंता में डालने वाली एक और खबर आई। एमजीएच में मात्र 29 वर्ष के मालियों का बेरा, राजसनी निवासी ओमप्रकाश ने दम ताेड़ दिया। हालांकि उन्हें पुरानी टीबी की बीमारी से भी पीड़ित बताया गया है। एमजीएच में उनके अलावा बिलाड़ा की भीखी देवी (49) व मसूरिया के देवी सिंह (65) ने भी दम ताेड़ा। वहीं एमडीएम में 12वीं राेड निवासी साेहनलाल शर्मा (70), जेठाराम (60) व शेरगढ़ के साद्दिक शाह (60) की माैत हुई। एम्स में चौहाबो के शिवकुमार बिस्सा (70) व मनोहरलाल (65) ने दम ताेड़ दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cYzdPB
via IFTTT
No comments