Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कॉरिडोर खोलने को लेकर चेक पोस्ट के पास की अरदास

करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने को लेकर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और समूह अकाली लीडरशिप ने करतारपुर कॉरिडोर रोड की इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट गेट से 30 मीटर की दूरी पर कीर्तन करवाया गया। कीर्तन के बाद अरदास की गई।

यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से लेकर 1:00 बजे तक चला। कार्यक्रम से पहले ही इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के गेट के बाहर बीएसएफ ने बैरिकेडिंग कर दी थी। कॉरिडोर रोड पर कीर्तन समागम की समाप्ति के बाद समूह अकाली लीडरों व वर्करों ने धुसी बांध पर पहुंचकर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन किए।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि आज हम राजनीति से ऊपर उठकर ये अरदास कर रहे हैं कि दोनों देशों की सरकारें कॉरिडोर खोलने को लेकर जल्द फैसला करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ardas near the check post to open the corridor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iKeekQ
via IFTTT

No comments