हाथरस-बलरामपुर के दुष्कर्मियों के लिए मांगी फांसी
उत्तर प्रदेश के हाथरस में मनीषा वाल्मिकी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या व अमानवीय, विभत्स मौत की घटना एवं छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के 22 वर्षीय बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा विमला के साथ गैंगरेप और हत्या के दोषियों को तत्काल फांसी की सजा की मांग को लेकर सर्व समाज ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, उप्र के महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कोण्डागांव के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
स्थानीय विश्राम गृह में 2 मिनट का मौनधारण कर मृतका मनीषा वाल्मिकी एवं विमला को श्रद्धांजलि दी गई। 29 सितंबर को नई दिल्ली सबदरगंज अस्पताल में मनीषा वाल्मिकी नाम की लड़की की मौत हो गई। प्रशासन द्वारा रात को ही साक्ष्य छुपाने की नीयत से अंतिम संस्कार किया गया। शव परिवार को अंतिम संस्कार करने के लिए नहीं सौंपा गया। यह निन्दनीय घटना है।
जिन दरिन्दों ने हाथरस में मनीषा वाल्मिकी के साथ अनाचार कर जीभ काटकर, गला घोटकर, रीढ़ की हड्डी तोड़ दी तपूरा प्रशासन लापरवाही पूर्वक पीड़ित बेटी की रक्षा नहीं कर पाया। ऐसे दरिंदों, दोषियों को तत्काल फांसी की सजा होनी चाहिए। दूसरी घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम मझौली, में एक छात्रा 22 वर्षीय विमला का बलात्कार कर दोनों पैर तोड दिए गए एवं नशे का इंजेक्शन दे दिया जिससे छात्रा की मौत हो गई है। इस तरह दरिंदों का हौसला देश में बढ़ता ही जा रहा है।
इन समाज प्रमुखों ने की घटना की निंदा
सौंपने में प्रमुख रूप से नीलकण्ठ शार्दुल संरक्षक अन्य पिछड़ा वर्ग, सीआर कोर्राम सर्व आदिवासी समाज संरक्षक, धंसराज टंडन सर्व अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष, मणीशंकर देवांगन जिला अध्यक्ष देवांगन समाज, एमडी बघेल संरक्षक सर्व अनुसूचित जाति, आईपी निषाद जिला अध्यक्ष निषाद समाज, लखमूराम टंडन संरक्षक सतनामी समाज, आरके जैन जैन समाज, बसंत साहू महामंत्री साहू समाज, शीतल कोर्राम जिला सचिव गाण्डा समाज, डीएस साहू नगर अध्यक्ष साहू समाज, झुमुक लाल दीवान कलार समाज, तरूण नाग जिला सचिव उत्कल समाज, चमन वर्मा जिला अध्यक्ष कुर्मी समाज, शंकर लाल नेताम आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sit9bm
via IFTTT
No comments