Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

62 गांवों के 140 मजरे-टोले में पहुंची बिजली

जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री मजरा-टोला ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत सकारात्मक पहल किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के परियोजना संभाग द्वारा मुख्यमंत्री मजरा-टोला ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत 166 गांवों को चिन्हित कर बसाहटों में बिजली पहुंचाने का काम किया जा रहा।
राज्य शासन की स्वीकृति के बाद बीते एक साल में अंदरूनी इलाके के 62 गांवों के 140 मजरा-टोला का विद्युतीकरण किया गया है। वहीं इन बसाहटों के रहवासी 2 हजार 903 निर्धन परिवारों को निःशुल्क घरेलू बिजली कनेक्शन दिया गया है। इससे इन बसाहटों के ग्रामीणों को घरेलू कार्य करने सहित स्कूली बच्चों को पढ़ाई करने में सहूलियत हो रही है।
तेलंगाना सीमा के पामेड़ क्षेत्र तक पहुंची बिजली: कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी परियोजना संभाग पीके जायसवाल ने बताया कि जिले की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद चयनित गांवों के बसाहटों तक बिजली पहुंचाने पहल किया जा रहा है। इसके लिए पहुंच वाले गांवों के साथ ही अंदरूनी गांवों को प्राथमिकता दी जा रही है।
अंदरूनी इलाके के गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए नदी-नाले को पार करना पड़ रहा। सबसे बड़ी उपलब्धि पड़ोसी राज्य तेलंगाना की सीमा पर स्थित पामेड़ क्षेत्र में बिजली पहुंचाना है। इस दूरस्थ इलाके के बसाहटों में तेलंगाना राज्य के सहयोग से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

इन गांवों के मजरे-टोेले में पहुंची बिजली
सीएसपीडीसीएल प्रोजेक्ट के ईई पीके जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मजरा-टोला ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत जिले में एक साल के दौरान बेलचर, पेकरम, हितुलवाड़ा, कोमपाली, बेदरे, मुचलेर, गुदमा, पेदापाल, केतुलनार, दुसावाड़, कोटोली, तड़केल, मंडीमरका, इदासगोंडी, फरसेगढ़, मंडेम, पुन्नडवाया, कुपरेल, गुमनेर, छोटे अलवाड़, टेन्दूर, गदामल्ली, ओडसनपल्ली, अड़ावली, मिन्नूर, मिनकापल्ली, बेंगपल्ली, रेडीपल्ली, तारलागुड़ा, गंगरम, रायगुड़ा, मेटलाचेरु, वाडला, दम्मूर, कोंडामोसम, इंचोंडा, कोम्मटपल्ली, चिल्लामरका, मुटापुर, एपला, रामपेटा, पेटाबोगडा, सोमनपल्ली, रामपुरम, रेगुड़ा, केसाईगुड़ा, तिमेड़, भटपल्ली, रेड्डी, चिलनार, धारावरम, एंगपल्ली, चेरकडोडी, पुसगुड़ी, संडरेल, तर्रेम, पामेड़, तोंगगुड़ा, चिंतनपाल, मोदकपाल, पंगमपाल और लिंगागिरी गांवों के 140 मजरे-टोले का विद्युतीकरण किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Electricity reached in 140 villages of 62 villages


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EU1R88
via IFTTT

No comments