तालाब से वृद्ध महिला का शव बरामद
शहर के नइकी तालाब से मंगलवार की सुबह एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। सदर थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चलता है कि रात में अंधेरे के कारण वृद्ध महिला तालाब में गिर गई होगी। गहरे पानी में जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्रों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि वृद्ध भीख मांगती थी। उक्त मोहल्ले में पिछले कुछ दिनों से वृद्ध देखी जा रही थी। शव का शिनाख्त नही हो सका है। शव को सदर अस्पताल में रखा गया है। शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में पुलिस शव का अंतिम संस्कार करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nHeS6q
via IFTTT
No comments