Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बिसनापुर जंगल से वन विभाग ने 7 किलो अवैध कत्था जब्त किया

बिशुनापुर जंगल से मंगलवार को वनपाल प्रभात कुमार ने अवैध कत्था सहित कई समान बरामद किया है। वनपाल ने बताया कि पहरा पंचायत के बिशुनापुर गांव में अवैध कत्था बनाये जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम गठित कर बिशुनापुर जंगल में छापामारी की गई।

छापामारी में 7 किलो गिला कत्था के साथ 10 बड़ा डेकचा, खैर की लकड़ी व अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया गया है। जब्त सामान को वन परिसर चतरा ले जाया गया है। वन विभाग की टीम ने जंगल में बने चूल्हे को भी ध्वस्त कर दिया है। छापामारी दल को देख तस्कर व अवैध कारोबारी भागने में सफल रहे।

लोगों की पहचान कर भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। छापेमारी दल में वनरक्षी संजय कुमार, देवप्रकाश, रोहित प्रसाद यादव, अनुज कुमार, ललटू कुमार, दीपक कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, जयराम उरांव, चालक अब्दुल सलाम शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Forest Department seized 7 kg of illegal catechu from Bisnapur forest


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/314XMFR
via IFTTT

No comments