स्कूल और शिक्षण संस्थानों को खुलवाए राज्य सरकार, प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को ज्ञापन दिया
झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त से भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री, राज्यपाल व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निजी विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों को गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार अतिशीघ्र खोलने के लिए आदेश जारी किए जाने की मांग की गई है।
साथ ही साथ किराए पर चल रहे विद्यालयों का किराया माफी, विद्यालय से जुड़े वाहनों का कर माफ करने एवं विद्यालय बंद अवधि के लिए शिक्षकों को राहत कोष उपलब्ध कराने का निवेदन किया गया। जिस पर उपायुक्त ने सकारात्मक जवाब देते हुए उन्हें अश्वस्त किया कि राज्य सरकार की ओर से अतिशीघ्र विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों को खोलने के लिए आदेश जारी किया जाएगा, साथ ही उनके अन्य मांगों पर भी विचार किया जाएगा।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर आठवीं बोर्ड में उत्पन्न हो रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए आठवीं कक्षा की बोर्ड के लिए सभी विद्यालयों के बच्चों को फॉर्म भरने देने की मांग की गई। जिसपर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जिन्होंने मान्यता के लिए आवेदन किए है उन विद्यालयों को फॉर्म भरने दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nHeODI
via IFTTT
No comments